दीपक यादव/भोपालः Rahul Gandhi receives death threats राहुल गांधी की एंट्री से पहले मध्य प्रदेश का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। बीजेपी विधायक चेतन कश्यप के नाम से डाक द्वारा एक पत्र राजनीतिक गलियारों में घूम रहा है। जिसमें 1984 के नरसंहार का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी गई है। कांग्रेस इस पत्र के बहाने बीजेपी पर हमलावर है, कांग्रेस का मानना है कि बीजेपी यात्रा को लेकर बौखालाई है और हर हथकंडे अपना रही है। वहीं बीजेपी ने काउंटर करते हुए कहा कि यात्रा फ्लाप है इसलिए ऐसी पब्लिसिटी स्टंट के ज़रिए जनता के बीच माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
Read More : बंद हो सकती है Zomato की सुविधा..! एक हफ्ते में तीसरा बड़ा झटका, जानें मामला
Rahul Gandhi receives death threats दरअसल इंदौर से लेकर राजधानी भोपाल तक एक लेटर को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। चिट्ठी किसने लिखी है सस्पेंस और सवाल बरकरार है और इसे लेकर जारी जुबानी जंग जारी है। इस लेटर में लिखा है कि इंदौर में जगह-जगह भयानक बम विस्फोट होंगे। बम विस्फोटों से पूरा इंदौर दहल जाएगा। बहुत जल्द ही राहुल गांधी की इंदौर यात्रा के समय कमलनाथ को भी गोली मार दी जाएगी। गुजरात स्वीट्स के संचालक पास गुरुवार को बाय पोस्ट पहुंचे पत्र के बाद से पुलिस खत लिखने वाली की तलाश में है। डाक विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है तो वही इलाके के सीसीटीवी फूटेज भी खंगाले जा रहे है।
Read More : बड़ी अनोखी परंपरा! इन मंदिरों में शराब से लेकर डीवीडी और घड़ियां तक चढ़ाते हैं भक्त
धमकी वाली चिट्ठी को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज है। कांग्रेस ने एक बार फिर से राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी बौखलाई हुई है और हर हथकंडे अपना रही है लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। हालांकि बीजेपी नेता कांग्रेस के आरोपों को पब्लिसिटी स्टंट बताया और इसे कांग्रेस की साजिश बताते हुए तंज कसा कि भारत जोड़ो यात्रा फ्लाप हो रही है, इसलिए कांग्रेस इस तरह के हथकंडे अपना रही है।
Read More : लव जिहाद मामले में आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार, निकाह के बाद बदलवाया था महिला का नाम
भारत जोड़ो यात्रा जल्द मध्यप्रदेश पहुंचने वाली है। उसे पहले धमकी वाली चिट्ठी पर सियासत और बवाल मचना तय है। लेकिन सवाल है कि इस तरह की धमकी भरा खत मिठाई वाले तक क्यों पहुंचाया गया। जबकि दुकान संचालक का भारत जोड़ो यात्रा से कोई सरोकार नहीं है।.