Rewa Crime News/Photo Credit: IBC24
Rewa Crime News : रीवा के सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया है। यहां तस्कर पुलिस को चकमा देने शादी के सीजन का फायदा उठाकर वाहन में शादी का पम्पलेट चिपका कर शराब की खेप ढो रहे थे। पुलिस ने फिलहाल मुखबिर सिंह से मिली सूचना के बाद उक्त वाहन की घेराबंदी की और वाहन सहित तस्कर को पड़कर उसके कब्जे से 9 पेटी शराब की अवैध खेप को जप्त किया है।
Rewa Crime News बताया जा रहा है कि पकड़ी गई यह खेप तस्कर द्वारा रीवा से सतना ले जाई जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने वाहन में सवार अमन सिंह बघेल नाम के शातिर तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो सीधी जिले का रहने वाला बताया गया है, जिसके खिलाफ पूर्व से कई तस्करी सहित आपराधिक मामले दर्ज है। दरअसल यह कार्रवाई बीती देर रात शहर की सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने की है।
Rewa Crime News थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की बोलेरो वाहन जिसमें शादी का पंपलेट चिपका हुआ है, उक्त वाहन में शराब की बड़ी खेप लेजा जा रही है। पुलिस ने सूचना की तस्दीक करने के उपरांत निपानिया तिराहे में स्थित सोनी बिल्डिंग के समीप घेराबंदी की और उक्त वाहन को पकड़ कर जब तलाशी ली गई तो वाहन 9 पेटी शराब लोड मिली।
Rewa Crime News पुलिस के मुताबिक मौके से अमन सिंह बघेल नमक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है जिसके ऊपर पूर्व से तस्करी सहित कई आपराधिक मामले सीधी जिले में दर्ज है। फिलहाल वाहन सहित शराब की खेप को जप्त कर लिया गया है और आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।