Reported By: Dhanendra Pratap Singh
,Rewa Police Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Rewa Police Viral Video: रीवा: शहर में राम नवमी के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान पुलिस की एक विवादित कार्रवाई सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को लाठी से मारता हुआ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला राह चलते लोगों पर पत्थर फेंक रही थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Rewa Police Viral Video: सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति को संभालने के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा महिला पर लाठी चलाने की घटना कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, ऐसे में उसके साथ इस तरह का व्यवहार अमानवीय है। (Rewa Police Viral Video) मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें:-