Reported By: Dhanendra Pratap Singh
,Rewa Shilpi Plaza Fight Video /Photo Credit: IBC24
Rewa Shilpi Plaza Fight Video: मध्य प्रदेश में इन दिनों बदमाशों के हौसलें इस कदर बुलंद है की उन्हें अब पुलिस का भी डर नहीं रहा। प्रदेश क अलग-अलग जिलों में आए दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म और मारपीट जैसी की घटनाएं सामने आते रहती है। इसी बीच रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्पी प्लाजा मार्केट में देर रात दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार दो युवकों के साथ कार में आए 4 से 5 अज्ञात युवकों ने बेल्ट और डंडों से जमकर मारपीट की।
इस मारपीट के घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।