Sagar King Cobra Viral Video: पूरी रात दरवाजे पर बैठा रहा ‘मौत का पहरेदार’… नजर पड़ते ही घरवालों के उड़ गए होश, स्नेक कैचर ने ऐसे बचाई जान, आप भी देखें वीडियो

Sagar King Cobra Viral Video: जिले के पथरिया जाट में उस समय दहशत फ़ैल गई जब, घर के दरवाजे के कुंडी में किंग कोबरा आकर बैठ गया।

 Sagar King Cobra Viral Video: पूरी रात दरवाजे पर बैठा रहा ‘मौत का पहरेदार’… नजर पड़ते ही घरवालों के उड़ गए होश, स्नेक कैचर ने ऐसे बचाई जान, आप भी देखें वीडियो

 Sagar King Cobra Viral Video/Photo Creadit: X

Modified Date: July 5, 2026 / 12:15 pm IST
Published Date: July 5, 2026 11:26 am IST
HIGHLIGHTS
  • सागर जिले के पथरिया जाट में घर के दरवाजे की कुंडी पर बैठा मिला जहरीला कोबरा
  • कोबरा के डर से पूरा परिवार रातभर घर के अंदर ही कैद रहा
  • सुबह स्नेक कैचर ने सुरक्षित रेस्क्यू कर कोबरा को पकड़ा, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली

Sagar King Cobra Viral Video: मध्य प्रदेश के सागर जिले के पथरिया जाट में उस समय दहशत फ़ैल गई जब, घर के दरवाजे के कुंडी में किंग कोबरा (King Cobra Viral Video) आकर बैठ गया। जिसे देखते ही लोगों के होश उड़ गए और डरे सहमे घरवालों ने दहशत में पूरी रात बिताई। हालात ऐसे बन गए कि पूरा परिवार रातभर घर के अंदर कैद रहने को मजबूर हो गया। जिसका विडो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्नेक कैचर ने ऐसे बचाई जान

Sagar King Cobra Viral Video मिली जानकारी के अनुसार, मामला सागर जिले के पथरिया जाट के लोधीपुरा इलाके का है। रात के समय जब परिवार के लोग खाना खाने बाद सो रहे थे। जैसे ही नजर ही मुख्य दरवाजे पर पड़ी, वहां एक बड़ा जहरीला कोबरा बैठा दिखाई दिया। सांप दरवाजे की कुंडी से इस तरह लिपटा हुआ था कि बच्चे, महिलाएं, पुरुष कोई भी उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाएं। सुबह जब कोबरा धीरे-धीरे दरवाजे से उतरकर घर में ही टेबल के नीचे जा घुसा तब परिवार के लोगों ने तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया। मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर ने कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू किया। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

कोबरा दिखने पर क्या करना चाहिए?

कोबरा या किसी भी जहरीले सांप को देखकर उससे दूरी बनाए रखें, उसे पकड़ने की कोशिश न करें और तुरंत स्थानीय वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.