Reported By: Nafees Khan
,Sagar Viral Wedding Video : Image SOURCE : IBC24
सागर : Sagar Viral Wedding Video मध्य प्रदेश के सागर जिले में के खुरई स्थित सागर रोड पर बने शगुन मैरिज गार्डन में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब खाने में सलाद न मिलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। मामूली सी बात पर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। घटना में करीब 2 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।,वही इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ,यह मामला खुरई शहरी थाना क्षेत्र का है, जहां अहिरवार समाज के एक युवक की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। प्रतिभोज के दौरान बीना क्षेत्र से आए लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने खाने में सलाद न होने पर कैटरर से शिकायत की। इस पर कैटरर ने जवाब दिया कि सलाद तैयार किया जा रहा है और जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा।
इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में यह विवाद बढ़कर दोनों पक्षों के बीच झगड़े में बदल गया। Khurai Marriage Hall, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार,लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने गुस्से में आकर मैरिज गार्डन में रखी कुर्सियों और अन्य सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख अन्य मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना सूचना मिलने पर खुरई शहरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस की हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई,जिसके बाद शादी की बाकी रस्में पूरी कराई गईं। वही,इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।