युवक ने किन्नरों के साथ कर दी ऐसी हरकत, बीच सड़क पर हुई जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Ads

MP Satna Latest News : मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर रेल्वे स्टेशन पर प्रयागराज से मैहर आए 4 किन्नरों का एक वीडियो सामने आया है। इममें वह एक युवक को घसीटते हुए जमकर पिटाई कर रहे है।

  •  
  • Publish Date - October 29, 2022 / 12:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:25 PM IST

MP Satna Latest News

MP Satna Latest News : सतना – मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर रेल्वे स्टेशन पर प्रयागराज से मैहर आए 4 किन्नरों का एक वीडियो सामने आया है। इममें वह एक युवक को घसीटते हुए जमकर पिटाई कर रहे है। और तो और किन्नर लात-घूंसे और बर्तन से पिटाई कर रहे है। किन्नरों ने आसपास के लोगों को बोल दिया है कि अगर किसी ने भी युवक की मदद की तो अंजाम ठीक नहीं होगा। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना में दोनों पक्ष की ओर से कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।>>*IBC24 News Channel के WHATSAPP  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां CLICK करें*<<

read more : क्या पाकिस्तान में बंद होने वाली है ट्रेनें? अंधकार में डूब रहा देश, शहबाज सरकार ने झोली फैलाकर इस देश से लगाई मदद की गुहार 

युवक को किन्नरों ने घसीटते हुए खूब पीटा

MP Satna Latest News : सतना में छेड़छाड़ करने पर एक युवक को किन्नरों ने घसीटते हुए खूब पीटा। किन्नरों का आरोप है कि कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। मना करने पर एक युवक ने किन्नर को चांटा मार दिया था। इसके बाद किन्नर भड़क गए और उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो सामने आया है।

read more : प्रदेश के गृहमंत्री ने दी दिग्विजय और कमलनाथ को सलाह, गुजरात में पार्टी का प्रचार ना करें, आखिर क्यों कहा ऐसा, जानें… 

युवक ने किन्नरों पर किया कमेंट

MP Satna Latest News :  प्रयागराज से आए किन्नरों की एक टोली इन दिनों मैहर के एक लॉज में रुकी है। इन्हीं में से 4 किन्नर शुक्रवार रात स्टेशन रोड से जा रहे थे। श्रीराम भंडार के सामने बैठे कुछ युवकों ने इनपर कमेंट कर दिया और छेड़ने लगे। किन्नरों ने पहले अनदेखा की। फिर किन्नरों ने उनसे बदतमीजी करने से मना किया। इसके बाद एक युवक किन्नरों के पास गया और एक किन्नर को चांटा मार दिया।

read more : T20 World Cup 2022 : टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान नहीं, अफ्रीका के साथ यह टीम दे सकती है दखल, करनी होगी ऐसी तैयारी 

युवक को मटका फेंककर मारा

MP Satna Latest News : मौजूदा लोगों ने बताया कि युवक के चांटा मारते ही चारों किन्नर भड़क गए। उन्होंने तुरंत उस युवक को पकड़ा और पीटने लगे। साथी को पिटता देख बाकी लड़के वहां से भाग गए। किन्नरों ने युवक को पहले तो थप्पड़ मारे। जब वह भागने लगा तो एक किन्नर ने दुकान से स्टील का बर्तन उठाया और युवक पर दे मारा, जिससे वह गिर गया। इसके बाद एक किन्नर ने उसका हाथ पकड़ा और घसीटने लगा। बाकी की 3 किन्नरों में किसी ने लातें मारीं तो कोई मटके से पीट रहा था। हालांकि, मौका मिलते ही युवक भाग गया।

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें