Shivpuri Fake Marriage News: शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, सवा लाख और सोने की चेन लूटकर गायब हो गए लड़की वाले, फिर आया नया मोड़

Ads

Shivpuri Fake Marriage News: शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, सवा लाख और सोने की चेन लूटकर गायब हो गए लड़की वाले, फिर आया नया मोड़

  •  
  • Publish Date - July 15, 2026 / 10:25 AM IST,
    Updated On - July 15, 2026 / 04:39 PM IST

Shivpuri Fake Marriage News: शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे के साथ हो गया बड़ा कांड, सवा लाख और सोने की चेन लूटकर गायब हो गए लड़की वाले, फिर आया नया मोड़ /Photo Creadit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • हरियाणा के युवक की शिवपुरी में शादी कराने के नाम पर कथित ठगी और लूट का मामला सामने आया
  • विदाई के बाद रास्ते में ₹1.25 लाख नकद, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया गया तथा दुल्हन भी आरोपियों के साथ चली गई
  • पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, दुल्हन का आधार कार्ड भी कथित तौर पर फर्जी निकला। मामले की जांच जारी है

शिवपुरी। Shivpuri Fake Marriage News: शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में शादी के नाम पर एक परिवार से बड़ी ठगी और लूटपाट का मामला सामने आया है। हरियाणा के गुरुग्राम (सोहना) से अपने भाई की शादी कराने आए एक परिवार को बंधक बनाकर न केवल लाखों की नकदी और जेवर लूट लिए गए, बल्कि आरोपी विदा हुई दुल्हन को भी अपने साथ ले गए। पीड़ित परिवार ने पिछोर थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शादी पूरी तरह सुनियोजित साजिश थी और दुल्हन सहित सभी लोग फर्जी निकले। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विदाई के बाद रास्ते में ही गाड़ी रोक की लूट

Shivpuri Fake Marriage News जानकारी के मुताबिक, प्रीति फोगाट निवासी ग्राम घेगोंला तहसील सोहना जिला गुडगांव हरियाण ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि मेरे भाई योगेंद्र कुमार जाखड़ की शादी नही हुई थी। जिला महुरानीपुर उप्र के काशीराम अहिरवार और शैलेंद्र अहिरवार ने मेरे नाना टेक सिंह से कहा कि हम योगेंद्र की शादी करा देगें। उनके कहने पर 13 जुलाई को भाई योगेंद्र, नाना टेक ​सिंह, भाभी आकाश ड्राइवर देशराज सहित अन्य के सा​थ झांसी बवीना पहुंचे। वहां से काशीराम और शैलेंद्र के साथ पिछोर आए। उन लोगों ने मेरे भाई की शादी उनके भाई योगेन्द्र कुमार की शादी कराने के नाम पर बिचौलियों ने उन्हें पिछोर बुलाया था। यहां नया चौराहा के पास एक गांव में उनके भाई की शादी मंदिर में एक लड़की से कराई गई। गांव से निकले तो रास्ते में रोक लिया और लूट की वारदात को अंजाम देकर लड़की को अपने साथ ले गए। करीब 30 मिनट बाद उनके जाने पर 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।

गाड़ी रोकवाकर की पैसों की डिमांड

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। जब लड़की को लेकर निकले और करीब 1 किमी की चले थे कि लड़की के परिजन कुछ बाइक सवारों के साथ​ आए। उन्होंने पत्थर मारकर गाड़ी का कांच तोड़ दिया और पैसों की मांग करने लगे। जिस लड़की को शादी कर लेकर आए थे उसे भी बाहर खीच लिया और कहा कि जब पैसो दोगे तो लड़की को वापस करेंगे। इस दौरान पास रखे 1.25 लाख रुपए नकद, सोने की चैन और गाड़ी चालक का मोबाइल फोन भी लूट लिए।​ मैने अपने भाई महेश को कॉलकर एक लाख रुपए उनके नंबर पर डालवाए। दुल्हन के आधार कार्ड में नाम लाली लोधी उत्तरी पुत्री शालिकराम लोधी निवासी उमरी कला पिछोर दर्ज है।

Shivpuri Fake Marriage News पुलिस को आधार कार्ड बताया तो वह फर्जी निकला। इससे साबित हो रहा है कि शादी के नाम पर सुनियोजित साजिश के तहत धोखाधड़ी की गई है। प्रीति के अनुसार वरमाला के दौरान लड़की फोटो शूट के समय अपना चेहरा छुपाने का प्रयास करती रही। उधर पुलिस मामले की जाँच की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें

 

यह मामला कहां का है?

यह मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित परिवार का क्या आरोप है?

उनका आरोप है कि शादी के बहाने बुलाकर सुनियोजित तरीके से नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया गया तथा दुल्हन भी आरोपियों के साथ चली गई।

कितनी रकम लूटे जाने का आरोप है?

शिकायत के अनुसार, ₹1.25 लाख नकद, सोने की चेन और एक मोबाइल फोन लूटे जाने का आरोप है।

पुलिस क्या कर रही है?

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। Q5. क्या दुल्हन के दस्तावेज फर्जी थे?

क्या दुल्हन के दस्तावेज फर्जी थे?

शिकायतकर्ता का दावा है कि पुलिस जांच में दुल्हन का आधार कार्ड कथित तौर पर फर्जी पाया गया। इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।