MP Collector SP Transfer: हटाए गए इन जिलों के कलेक्टर और एसपी, सीधी दौरे पर पहुंचे मोहन यादव को मिली थी शिकायत, अब हुआ बड़ा एक्शन

Ads

हटाए गए इन जिलों के कलेक्टर और एसपी, सीधी दौरे पर पहुंचे मोहन यादव को मिली थी शिकायत, Sidhi Collector and Guna SP removed

  •  
  • Publish Date - March 22, 2026 / 07:15 PM IST,
    Updated On - March 22, 2026 / 07:15 PM IST

CM Dr Mohan Yadav News/Image Credit: MP DPR

भोपालः मध्यप्रदेश में सीएम मोहन यादव के निर्देश के बाद सीधी जिले के कलेक्टर और गुना के एसपी को हटा दिया गया है। दरअसल रविवार को सीएम मोहन यादव अचानक सीधी दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें दोनों अफसरों को लेकर कई शिकायतें मिली थी, जिसके बाद सीएम ने दोनों अफसरों को हटाने के निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद अब सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों के जिले से हटा दिया है।

बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अचानक सीधी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत मिली है, जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कार्रवाई की ओर इशारा किया था। मुख्यमंत्री ने दौरे को लेकर कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें जनसमस्याओं से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए थे कि इस दौरे के परिणाम देर रात तक सामने आ सकते हैं।

वल्लभ भवन में बैठाना ज्यादा उचित होगा- सीएम यादव

उन्होंने स्पष्ट कहा था कि अधिकारियों को पूरी जवाबदेही और जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। डॉ. मोहन यादव ने सख्त लहजे में कहा था कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिलती हैं, तो ऐसे अधिकारियों को फील्ड में रखने के बजाय वल्लभ भवन में बैठाना ज्यादा उचित होगा।

इन्हें भी पढ़ें: