Singrauli News: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! सेक्स के बाद प्रेमिका करती थी ये डिमांड, तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़िए सुसाइड नोट की चौंकाने वाली राज
Singrauli News: प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! सेक्स के बाद प्रेमिका करती थी ये डिमांड, तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़िए सुसाइड नोट की चौंकाने वाली राज
Singrauli News/Image Source: IBC24
- सिंगरौली की ‘प्रेम कहानी’ का अंजाम दर्दनाक,
- युवक ने दी जान तो मची खलबली,
- ब्लैकमेलिंग से युवक ने उठाया खौफनाक कदम,
सिंगरौली: Singrauli News: सिंगरौली जिले में प्रेम प्रसंग के ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शव को पुलिस ने पंचनामा करने के बाद जिला चिकित्सालय भेजा लेकिन परिजनों ने शव को पुलिस स्टेशन में रखकर हंगामा कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामले की जांच का आश्वासन देते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
मामला सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना के बलियरी इलाके का है जहां देर रात युवक प्रेम कुमार ने अपनी प्रेमिका से परेशान होकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक प्रेम कुमार शाह ने मरने से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें संबंध के बाद प्रेमिका सहित अन्य पर प्रताड़ना और पैसे की डिमांड के आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक युवक डेयरी दुकान चलाता था और उसकी प्रेमिका के परिजनों द्वारा लगातार ब्लैकमेलिंग करते हुए 5,00,000 की मांग की जा रही थी।
Singrauli News: युवक देने में सक्षम नहीं था जबकि प्रेमिका उसे फर्जी मामलों में फंसाने का दबाव बना रही थी। इसी बात से नाराज होकर प्रेम कुमार शाह ने घर के बेडरूम में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को कोतवाली थाना परिसर में रखकर हंगामा किया। उनकी मांग है कि पुलिस तत्काल प्रेमिका सहित परिजनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी करे, तभी वे शव का अंतिम संस्कार करेंगे। करीब चार घंटे के हंगामे के बाद परिजन और पुलिस में सहमति बनी और जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें
- शिक्षिका के घर में घुसकर प्रधानपाठक ने की छेड़छाड़, संयुक्त संचालक ने किया निलंबित
- भारी संख्या में थाना पहुंचे सतनामी समाज के लोग, किया थाना का घेराव, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य पर लगाया ये आरोप

Facebook


