तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, हादसे में तीन लोगों की मौत, जा रहे थे मेला देखने
MP Road accident : तेज रफ्तार कार के दीवार से टकराने से तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई
छिंदवाड़ा। जिले के दमुआ सड़क मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार के दीवार से टकराने से तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 1 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: नहीं मिला नॉनवेज खाना, तो शख्स ने रेस्टॉरेंट में युवक को मारी गोली, की ताबड़तोड़ फायरिंग
जानकारी के लिए कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के वर्धा से चौरागढ़ महादेव मेला देखने जा रहे थे। इस बीच दमुआ सड़क मार्ग पर झिरीघाट में टर्निग पॉइंट की दीवार से तेज रफ्तार कार टकरा गई।
यह भी पढ़ें: खंडवा में सामने आया लव जिहाद का तीसरा मामला, आरोपी गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय संगठनों ने किया बंद का आह्वान
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों की कार में बैठे बैठे मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम को शव बाहर निकालने में भारी मक्कत करन पड़ी। गैस कटर से गाड़ी का काटकर शव बाहर निकाला। पुलिस शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, मुख्यमंत्री के पसंद के चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

Facebook


