शह मात The Big Debate: UCC से आगाज.. विपक्ष फिर नाराज! मानसून सत्र के पहले दिन फुलऑन एक्शन! एक साथ 14 विधेयक सदन में लाने के पीछे क्या है प्लान?

Ads

UCC से आगाज.. विपक्ष फिर नाराज! मानसून सत्र के पहले दिन फुलऑन एक्शन! UCC Bill Introduced in Madhya Pradesh Assembly

भोपालः UCC Bill Introduced in Madhya Pradesh मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ, जिसका पहला दिन काफी हंगामेदार रहा। UCC समेत कुल 14 विधायक और संशोधन, पटल पर रखे गए। सरकार की ओर से दावा किया गया कि UCC के लागू होने से सबको समान हक मिलेगा। दूसरी ओर विपक्ष ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। चर्चा के दौरान बिल के पुरजोर विरोध की बात कही।

UCC Bill Introduced in Madhya Pradesh विधानसभा के पहले दिन ही UCC समेत 14 विधेयक और संशोधन पेश किए गए। जैसे ही मंत्री गौतम टेंटवाल ने यूसीसी विधेयक का प्रस्ताव पटल पर रखा वैसे ही सदन में हंगामा शुरू हो गया, कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने आपत्ति जताई और कहा कि जब कार्यसूची में यूसीसी विधेयक का जिक्र नहीं था तो कैसे अचानक से पटल पर आ गया। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने साफ किया कि सुबह हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में इस विषय को लेकर चर्चा हो गई थी उसी के बारे से पटल पर रखा गया है। अब बेहतर है कि कांग्रेस UCC पर होने वाली चर्चा की तैयारी करे।

इसके बाद सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सवाल उठाते हुए कहा कि चोरों ने चोरी की तरह बिल पेश किया है। उन्होंने बिल पर चर्चा से पहले सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। वहीं बीजेपी विधायक और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सवाल करते हुए कहा है कि कांग्रेस UCC से पक्ष में या विपक्ष में है। जाहिर है मध्यप्रदेश सरकार पिछले कई महीनो से UCC के ड्राफ्ट को तैयार करने में जुटी हुई थी। दूसरी तरफ विपक्ष शुरू से इसके विरोध में खड़ा है। अब देखना होगा कि कल जब चर्चा होगी तो UCC को लेकर विपक्ष का क्या रुख रहता है। दूसरी तरफ सत्ता पक्ष कैसे उसका काउंटर करता है।

ये भी पढ़ें