आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,186 नये मामले, 10 मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,186 नये मामले, 10 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 1, 2021 / 07:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

अमरावती, एक सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,186 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,15,302 हो गई है। वहीं, महामारी से 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 13,867 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,396 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,86,962 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 14,473 हो गई है।

संक्रमण के नये मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 175 मामले सामने आए। इसके बाद कुरनूल और विजयनगरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 13-13 नये मामले सामने आए। कई सप्ताह बाद राज्य के सभी 13 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की संख्या 200 से कम रही है।

कृष्णा जिले में कोविड-19 के चार मरीजों की मौत हुई। इसके बाद एसपीएस नेल्लोर में दो, चित्तूर, पूर्वी गोदावरी, प्रकाशम और विशाखापत्तनम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

भाषा

रवि कांत पवनेश

पवनेश