Thane covid 19 cases 2021 : ठाणे, 23 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 146 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,71,516 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए हैं। संक्रमण से इस अवधि में किसी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 11,601 बनी हुई है। ठाणे में मृत्यु दर 2.03 फीसदी है।
वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले में अब तक संक्रमण के 1,39,042 मामले सामने आए हैं और मृतकों की संख्या 3,307 है।
भाषा स्नेहा शोभना
शोभना