ठाणे में फुटबॉल खेलते समय धातु की रेलिंग पर गिरने से 15 वर्षीय लड़के की मौत

Ads

ठाणे में फुटबॉल खेलते समय धातु की रेलिंग पर गिरने से 15 वर्षीय लड़के की मौत

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 08:41 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 08:41 PM IST

ठाणे, छह मई (भाषा) ठाणे जिले में अपने घर के पास फुटबॉल खेलते समय संतुलन बिगड़ने के कारण 15 वर्षीय एक लड़का धातु की रेलिंग पर गिर गया जो उसके सीने के बायें हिस्से में घुस गयी और इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार शाम कल्याण में हुई और पुलिस ने मृतक की पहचान कक्ष नवनाथ पाटिल के रूप में की है।

पुलिस ने बताया कि अपने घर के पास के मैदान में अन्य बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते समय लड़के का उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास की धातु की रेलिंग से टकरा गया। उसने बताया कि रेलिंग उसके सीने के बायें हिस्से में घुस गई जिसके बाद परिजन उसे तुरंत कल्याण के अस्पताल ले गए।

उन्होंने बताया कि उसे गंभीर आंतरिक रक्तस्राव हुआ और आईसीयू में इलाज के बाद चिकित्सकों ने रात 10:45 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।

खड़कपाड़ा थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘दुर्घटना में हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। परिजनों को किसी भी तरह की साजिश का संदेह नहीं है।’

भाषा

शुभम माधव

माधव