आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,546 नए मामले, 18 और मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,546 नए मामले, 18 और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 3, 2021 / 07:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

अमरावती, तीन अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश में मंगलवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,546 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार इस दौरान महामारी से 18 और मरीजों की मौत हो गई, जबकि 1,940 लोग इस रोग से उबर गए।

राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 19,71,554 मामले सामने आ चुके हैं, कोविड-19 से कुल 13,428 मरीजों की मौत हो चुकी है और कुल 19,37,956 लोग ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार अभी 20,170 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश सुभाष

सुभाष