आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 156 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 156 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 11, 2021 / 07:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:47 PM IST

अमरावती, 11 दिसंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 156 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,74,708 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन में इसकी जानकारी दी।

बुलेटिन में कहा गया है कि महामारी से तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 14,465 हो गयी।

बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 188 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 20,58,289 हो गयी है। इसमें कहा गया है कि उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,954 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों में चित्तूर में सर्वाधिक 31 नए मामले सामने आए। इसके बाद पश्चिम गोदावरी में 27, गुंटूर में 24, कृष्णा में 18, विशाखापत्तनम में 12, पूर्वी गोदावरी में 11 जबकि श्रीकाकुलम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए।

कृष्णा, एसपीएस नेल्लोर और विशाखापत्तनम जिले में कोविड-19 के एक-एक मरीज की मौत हुई।

भाषा

रवि कांत पवनेश

पवनेश