ठाणे में कोविड-19 के 178 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 178 नए मामले, दो और मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 27, 2021 / 11:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

Thane covid 19 cases : ठाणे (महाराष्ट्र), 27 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 178 नए मरीज सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,72,228 हो गयी, जबकि दो और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 11,607 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले और मरीजों की मौत रविवार को हुई। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,39,169 हो गयी है जबकि मृतकों की संख्या 3,312 है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी