आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,145 नए मामले, 24 मरीजों की मौत

Ads

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 2,145 नए मामले, 24 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 5, 2021 / 07:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

अमरावती, पांच अगस्त (भाषा) आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,145 नए मामले सामने आए हैं और 24 मरीजों की मौत हो गई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार यहां 20,302 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं अब तक 19,42,371 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 13,468 हो गई।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में संक्रमण के अब तक कुल 19,76,141 मामले सामने आए हैं।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश