महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,336 नए मामले, पांच रोगियों की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 2,336 नए मामले, पांच रोगियों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 23, 2022 / 09:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

मुंबई, 23 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,336 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 80,32,246 हो गई, जबकि पांच और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,48,056 पर पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को कम मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को 2,515 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मृतकों की संख्या समान रही।

अधिकारी ने कहा कि बीते 24 घंटे में 2,311 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 78,69,591 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 14,599 हो गई है।

संक्रमण के नए मामलों में पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 863 नए मामले सामने आए। इसके बाद मुंबई क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 503 नए मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.97 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.84 प्रतिशत बनी हुई है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव