ठाणे में कोविड-19 के 25 नए मामले

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 25 नए मामले

  •  
  • Publish Date - March 6, 2022 / 09:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:52 PM IST

ठाणे, छह मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं जिससे जिले में महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 7,08,456 हो गई है।

यह जानकारी रविवार को एक अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि ये नए मामले शनिवार को सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या 11,877 के आंकड़े पर स्थिर है तथा मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,63,419 हो गई है तथा महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 3,392 है।

भाषा नेत्रपाल शोभना

शोभना