महाराष्ट्र में कोविड के 3,900 नये मामले, 20 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड के 3,900 नये मामले, 20 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोविड के 3,900 नये मामले, 20 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: December 29, 2021 11:08 pm IST

मुंबई, 29 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 3,900 नये मामले सामने आए जबकि 20 और रोगियों की मौत हो गयी। संक्रमण के नये मामलों में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के 85 मामले भी शामिल हैं।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 1,306 रोगी ठीक हुए, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 65,06,137 हो गई है। महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 97.61 प्रतिशत है।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में