महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 493 नए मामले

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 493 नए मामले

  •  
  • Publish Date - December 30, 2021 / 10:35 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

ठाणे, 30 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 493 नए मामले सामने आए,जो पिछले दिन की तुलना में 100 फीसदी की वृद्धि के बराबर हैं।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में बुधवार को संक्रमण के 493 नए मामले सामने आए जबकि एक दिन पहले मंगलवार को 241 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,73,173 हो गई।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण की वजह से एक और व्यक्ति की मौत हुई, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,616 हो गई। ठाणे में मृत्यु दर 2.03 फीसदी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,39,312 और मृतकों की संख्या बढ़कर 3,320 हो गई।

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना