ठाणे में कोविड-19 के 683 नए मामले सामने आए, 10 और लोगों की मौत

Ads

ठाणे में कोविड-19 के 683 नए मामले सामने आए, 10 और लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - February 2, 2022 / 09:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), दो फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 683 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 7,03,250 हो गयी, जबकि 10 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 11,795 पर पहुंच गयी है।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि संक्रमण और मौत के ये मामले मंगलवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,62,200 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 3,375 है।

भाषा सिम्मी प्रशांत

प्रशांत