महाराष्ट्र में कोविड के 92 नये मामले, एक मरीज की मौत

Ads

महाराष्ट्र में कोविड के 92 नये मामले, एक मरीज की मौत

  •  
  • Publish Date - May 2, 2022 / 09:30 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

मुंबई, दो मई (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 92 नये मामले सामने आये, जिनमें से ज्यादातर मुंबई क्षेत्र से हैं। साथ ही, एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी 1,016 है, जिनमें 639 मरीज मुंबई से हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि कोल्हापुर क्षेत्र में कोविड के एक मरीज की मृत्यु हो गई।

आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में कोविड के अब तक कुल 78,77,993 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 77,29,133 मरीज इस रोग से उबर गये हैं।

भाषा

सुभाष माधव

माधव