Ajit Pawar Statement in Scam: ‘आरोप से कोई दोषी नहीं होता’, अपने ही सहयोगी पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना

Ads

Ajit Pawar Statement in Scam: ‘आरोप से कोई दोषी नहीं होता’, अपने ही सहयोगी पर डिप्टी सीएम ने साधा निशाना

  •  
  • Publish Date - January 3, 2026 / 11:23 PM IST,
    Updated On - January 3, 2026 / 11:34 PM IST

Ajit Pawar Statement in Scam | Photo Credit: IBC24 Custmize

HIGHLIGHTS
  • अजित पवार ने कहा: "सिर्फ आरोप लगने से कोई दोषी नहीं होता।"
  • एनसीपी ने महायुति से अलग होकर मुंबई बीएमसी चुनाव में उतरने का फैसला किया
  • पुणे और पिंपरी चिंचवड में एनसीपी और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला

मुंबई: Ajit Pawar Statement in Scam महाराष्ट्र में चल रहे निकाय चुनावों के बीच महायुति गठबंधन में आपसी में मदभेद शुरू हो गई है। महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम अजित पवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने ठबंधन की स्थिति को लेकर खुलकर बात की। पवार ने कहा कि ‘जिन लोगों ने कभी मुझ पर 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले जैसे आरोप लगाए थे, वही लोग आज मेरे साथ सत्ता में हैं। सिर्फ आरोप लगने से कोई व्यक्ति दोषी नहीं हो जाता है, जब तक अदालत में अपराध साबित न हो जाए।’

Ajit Pawar Statement in Scam अजित पवार ने यह पलटवार तब किया है जब पार्टी ने महायुति से अलग होकर मुंबई के दंगल में उतरी है। मुंबई बीएमसी चुनावों में बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन हुआ है। नवाब मलिक के मुद्दे पर एनसीपी और बीजेपी में तनाव बढ़ा था। इसके बाद एनसीपी ने अकेले लड़ने का फैसला किया था।

दरअसल, अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी पुणे और पिंपरी चिंचवड नगर निगमों में फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है। यहां पर उसका मुकाबला बीजेपी से है। पुणे के सियासी रण में तब खलबली मच गई थी जब केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि अजित पवार ने अपराधियों को गुंडों को चुनाव में उतारा है। अब अजित पवार ने आपराधिक बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को टिकट देने को भी सही ठहराया। उन्होंने कहा है कि उन पर खुद 70,000 करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले का आरोप लगा था। उन्होंने कहा कि जब तक कोई दोषी साबित नहीं हो जाता, तब तक वह अपराधी नहीं होता।

इन्हें भी पढ़े:-

महायुति गठबंधन में दरार क्यों आई?

नवाब मलिक के मुद्दे और उम्मीदवारों को लेकर एनसीपी और बीजेपी में तनाव बढ़ा, जिसके बाद एनसीपी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।

अजित पवार ने किस आरोप पर पलटवार किया?

उन्होंने 70 हजार करोड़ रुपये के सिंचाई घोटाले के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि आरोप लगने से कोई दोषी नहीं होता।

मुंबई बीएमसी चुनाव में कौन-कौन गठबंधन में हैं?

बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन किया है, जबकि एनसीपी ने अलग होकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है।