अमरावती, 20 फरवरी (भाषा) अमरावती में टीवी की आवाज कम करने के लिए कहना एक पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि उसने कथित तौर पर अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंगलागिरी उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मुरली कृष्णा ने बताया कि क्रांति (25) ने टेलीविजन की आवाज को लेकर हुए विवाद के बीच बृहस्पतिवार को शेख अहमद (27) पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया।
कृष्णा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दंपति की शादी आठ माह पहले हुई थी।
पुलिस के अनुसार, अहमद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना के बाद अहमद की मां ने क्रांति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और टीवी की आवाज कम करने के लिए कहे जाने पर बहू द्वारा अहमद पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद क्रांति को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
भाषा
यासिर संतोष
संतोष