Maharashtra Politics News : बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष को जारी किया नोटिस, अजीत पवार गुट की याचिका पर हुई सुनवाई

Ads

Maharashtra Politics News : बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को नोटिस जारी किया

  •  
  • Publish Date - February 21, 2024 / 04:44 PM IST,
    Updated On - February 21, 2024 / 04:47 PM IST

Maharashtra Politics News

मुंबई: Maharashtra Politics News :  बंबई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और शरद पवार गुट की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के 10 विधायकों को उस याचिका पर बुधवार को नोटिस जारी किया गया जिसमें विधायकों को अयोग्य नहीं ठहराने के अध्यक्ष के फैसले को चुनौती दी गई है।

Maharashtra Politics News :  उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के गुट वाली राकांपा के मुख्य सचेतक अनिल पाटिल ने शरद पवार खेमे के 10 विधायकों को अयोग्य नहीं ठहराने के विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती देते हुए दो याचिकाएं दायर की थीं। न्यायमूर्ति जीएस कुलकर्णी और न्यायमूर्ति फिरदोश पूनीवाला की खंडपीठ ने बुधवार को महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय को भी नोटिस जारी किया और इस मामले में जवाबदेह सभी को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। उच्च न्यायालय ने मामले पर सुनवाई के लिए 14 मार्च की तारीख तय की है। पाटिल ने अपनी याचिकाओं में उच्च न्यायालय से विधानसभा अध्यक्ष के हालिया आदेश को कानूनी तौर पर गलत करार देते हुए उसे रद्द करने और सभी 10 विधायकों को अयोग्य घोषित करने का अनुरोध किया था।

यह भी पढ़ें : सिख IPS अधिकारी को ‘खालिस्तानी’ कहने पर मचा बवाल, आप नेता ने कहा माफी मांगे भाजपा 

यह भी पढ़ें : Biranpur Hatyakand: मुझे समझ नहीं आता CBI क्या जांच करेगी? बिरनपुर हत्याकांड के मामले को लेकर उमेश पटेल ने बीजेपी पर साधा निशाना 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp