महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए

Ads

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - April 25, 2022 / 10:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

ठाणे, 25 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के आठ नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,08,973 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ये नए मामले रविवार को सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और जिले में मृतकों की कुल संख्या 11,889 है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 1,63,609 हो गई है जबकि मृतकों की तादाद 3,407 है। एक अन्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत