बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को अपराधस्थल पर ले जाकर अपराध का नाट्य रूपांतरण किया गया

Ads

बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को अपराधस्थल पर ले जाकर अपराध का नाट्य रूपांतरण किया गया

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 08:33 PM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 08:33 PM IST

पुणे, छह मई (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे जिले के नसरापुर में चार वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म कर उसकी हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने 65 वर्षीय आरोपी को घटना स्थल पर ले गई और वहां अपराध के दृश्यों का नाट्य रूपांतरण किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की भारी तैनाती के बीच मंगलवार रात अपराध स्थल का नाट्य रूपांतरण किया गया।

पुणे के भोर तहसील स्थित नसरापुर में एक मई को आरोपी ने चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुणे देहात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बातया कि आरोपी जांचकर्ताओं को उस मवेशी बाड़े (घटनास्थल) तक ले गया, जहां उसने अपनी अपराधिक गतिविधियों का नाट्य रूपांतरण किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को सुरक्षित रूप से गांव ले जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘मामले को पुख्ता बनाने के लिए सभी तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। मुख्य गवाहों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।’

उनके अनुसार, मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने को मौत का कारण बताया गया है।

हालांकि, मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पेशे से मजदूर आरोपी 1998 और 2015 में छेड़छाड़ के मामलों में गिरफ्तार किया गया था लेकिन दोनों ही मामलों में वह बरी हो गया था।

मौजूदा मामले में पुलिस का आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग बच्ची को खाने का लालच देकर एकांत मवेशी बाड़े में ले गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को आश्वासन दिया कि सरकार आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मामले की सुनवाई में तेजी लाएगी ताकि जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन