लातूर पुलिस ने 10 लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग मालिक को वापस दिलाया

लातूर पुलिस ने 10 लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग मालिक को वापस दिलाया

लातूर पुलिस ने 10 लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग मालिक को वापस दिलाया
Modified Date: May 20, 2026 / 03:04 pm IST
Published Date: May 20, 2026 3:04 pm IST

लातूर, 20 मई (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक पुलिसकर्मी ने करीब 10 लाख रुपये के कीमती सामान से भरा बैग मिलने पर तुरंत विभाग को सूचना दी जिससे बैग को उसके असली मालिक को सौंपने में मदद मिली। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार विवेकानंद चौक थाने में तैनात सहायक निरीक्षक अन्नासाहब खोडेवाड़ 16 मई की रात एक मित्र के साथ निजी वाहन से जा रहे थे, तभी शहर के एक कॉलेज के पास उन्हें काले रंग का बैग पड़ा मिला।

खोडेवाड़ ने बैग की जांच की तो उसमें सोने-चांदी के आभूषण मिले। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना विभाग को दी, जिसके बाद बैग के मालिक की तलाश शुरू की गई।

जांच के बाद बैग लातूर निवासी ज्योति प्रतिक पंचाल का पाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद करीब 10 लाख रुपये मूल्य का सामान मालिक को सौंप दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमोल तांबे ने कर्तव्यनिष्ठा के लिए खोडेवाड़ की सराहना की।

भाषा राखी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में