महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 137 नए मामले, दो लोगों की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 137 नए मामले, दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - November 1, 2021 / 11:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:43 PM IST

Thane covid cases 2021 : ठाणे (महाराष्ट्र), एक नवंबर (भाषा) ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के 137 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,65,881 हो गई है, वहीं संक्रमण से दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 11,521 हो गई है। इस संबंध में एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ठाणे में संक्रमण और मौत के ये नए मामले रविवार को सामने आए। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,38,013 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3,282 है।

भाषा सुरभि गोला

गोला