ठाणे (महाराष्ट्र), 28 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 188 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,65,118 हो गई है तथा पांच और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,491 हो गई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले बुधवार को सामने आए। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,902 हो गए और मृतक संख्या 3,282 है।
भाषा
सिम्मी शोभना
शोभना