ठाणे (महाराष्ट्र), दो मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,08,332 हो गई।
एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। जिले में संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 11,876 हो गई है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,63,392 हो गए हैं और मृतक संख्या 3,392 है।
भाषा निहारिका प्रशांत
प्रशांत