महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 5,625 नए मामले, चार की मौत

Ads

महाराष्ट्र : ठाणे जिले में कोविड-19 के 5,625 नए मामले, चार की मौत

  •  
  • Publish Date - January 17, 2022 / 10:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 17 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 5,625 नए मामले आने के साथ ही यहां अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,69,080 हो गई है। अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये मामले रविवार को दर्ज किए गए।

अधिकारी ने बताया कि चार और संक्रमितों की मौत होने के साथ ही जिले में अबतक महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11,658 हो गई है और यहां मृत्युदर 1.74 प्रतिशत है।

स्थानीय अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 1,56,254 है जिनमें से 3,342 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत