महाराष्ट्र उपचुनाव: पूर्वाहन 11 बजे तक बारामती में 20.5 प्रतिशत, राहुरी में 18.2 प्रतिशत मतदान

Ads

महाराष्ट्र उपचुनाव: पूर्वाहन 11 बजे तक बारामती में 20.5 प्रतिशत, राहुरी में 18.2 प्रतिशत मतदान

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 12:16 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 12:16 PM IST

मुंबई, 23 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव हो रहे हैं जिसमें पूर्वाहन 11 बजे तक बारामती में 20.55 प्रतिशत और राहुरी में 18.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त होगा।

पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख अजित पवार की 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मृत्यु के कारण आवश्यक हो गया था। इस सीट से उनकी पत्नी, उपमुख्यमंत्री और राकांपा प्रमुख सुनेत्रा पवार और 22 अन्य उम्मीदवार मैदान में हैं।

अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पिछले साल अक्टूबर में भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन से रिक्त हुई है । उनके बेटे अक्षय कर्डिले इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका मुकाबला राकांपा (शप) के उम्मीदवार गोविंद मोकाटे और वंचित बहुजन आघाडी के संतोष चालके से है।

बारामती से चुनाव लड़ रहीं महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपना वोट डाला और मतदाताओं से अपने दिवंगत पति अजित पवार को श्रद्धांजलि स्वरूप उन्हें समर्थन देने की अपील की है।

असके अलावा अजित पवार के छोटे भाई श्रीनिवास पवार और उनकी पत्नी शर्मिला ने भी सुबह-सुबह बारामती के काटेवाड़ी मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा