महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,962 मामले सामने आए

Ads

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,962 मामले सामने आए

  •  
  • Publish Date - July 3, 2022 / 06:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,962 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 79,85,296 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि नए मामलों में से 761 मुंबई से सामने आए हैं। ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीए.4 से संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। छह रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,47,940 हो गई है।

एक दिन पहले राज्य में संक्रमण के 2,971 मामले सामने आए थे और पांच रोगियों की मौत हुई थी।

राज्य में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 22,485 है।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि एक और व्यक्ति के ओमीक्रोन के उपस्वरूप बीए.4 से संक्रमित होने का मामला सामने आया है। संक्रमित हुई मुंबई की 60 वर्षीय महिला का टीकाकरण पूरा हो चुका है। वह 16 जून को संक्रमित पाई गई थी।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश