महाराष्ट्र : नागपुर में महिला से बदसलूकी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र : नागपुर में महिला से बदसलूकी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 20, 2024 / 11:13 AM IST,
    Updated On - December 20, 2024 / 11:13 AM IST

नागपुर, 20 दिसंबर (भाषा) नागपुर में एक महिला से बदसलूकी करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आवारा कुत्ते को परेशान करने को लेकर महिला की विकास बोरकर से बहस हो गई, जिसके बाद उसने महिला के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की।

उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना बुधवार रात को हुई। दोनों के बीच बहस के बाद विकास अपने कुछ दोस्तों के साथ वापस आया और महिला को नाक रगड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर किया।’’

उन्होंने बताया कि 44 वर्षीय महिला की शिकायत पर बोरकर और उसके दोस्त राजेश मिश्रा तथा पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा