नागपुर में एक रात में लूट की तीन वारदात, ऑटोरिक्शा चालक की हत्या

Ads

नागपुर में एक रात में लूट की तीन वारदात, ऑटोरिक्शा चालक की हत्या

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 10:27 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 10:27 PM IST

नागपुर, 19 जुलाई (भाषा) नागपुर में गोरेवाडा-पितेसुर मार्ग पर एक गिरोह ने बहुत ही कम समय में लूट की तीन वारदातों को अंजाम दिया, जिसमें एक ऑटोरिक्शा चालक की मौत हो गई और खाद्य वितरण कंपनी का एक कर्मचारी चाकू लगने से घायल हो गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये घटनाएं शनिवार देर रात हुईं।

उन्होंने कहा, ‘‘मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद काशिद मोहम्मद रफीक (35) गोरेवाडा में एक कैटरिंग दल (खानपान व्यवस्था करने संबंधी कर्मियों) को लेकर अपने ऑटोरिक्शा से लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे गिरोह ने एक मंदिर के पास उनका वाहन रोक लिया और उनपर हमला कर दिया। काशिद पर चाकू से हमला किया गया, जिसके बाद मेयो अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।’’

अधिकारी ने बताया कि काशिद को बचाने की कोशिश में कैटरिंग कर्मी कमलेश जडिया गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले इसी गिरोह ने एक लूटपाट के दौरान चुंगी नाका के पास खाद्य वितरण कर्मचारी निखिल चौधरी पर चाकू से हमला किया था। इसके बाद गिट्टीखदान इलाके में एक अन्य युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस के कई दलों ने रातभर चले अभियान में सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।’’

अधिकारी ने बताया कि हत्या, लूट और अन्य अपराधों से संबंधित अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत