महाराष्ट्र: दो बदमाशों ने मुखबिरी के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या की, गिरफ्तार

Ads

महाराष्ट्र: दो बदमाशों ने मुखबिरी के संदेह में एक व्यक्ति की हत्या की, गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 13, 2022 / 10:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नागपुर (महाराष्ट्र), 13 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दो बदमाशों ने पुलिस को मुखबिरी के संदेह में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके घर में हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना नागपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर एमआईडीसी बुटीबोरी थाना क्षेत्र के तकलघाट गांव में शनिवार रात हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुनील गुलाब भाजे (40) के रूप में हुई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी शनिवार रात भाजे के घर में घुस गए। उन्होंने भाजे की पत्नी के सामने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उसे गंभीर चोटें आईं। परिवार के सदस्य भाजे को अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।’’

सूचना मिलते ही एमआईडीसी बुटीबोरी थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपियों को संदेह था कि भाजे पुलिस के लिए काम करता है और उसने उनके खिलाफ पुलिस को सूचना दी है।’’

दोनों बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा आशीष नेत्रपाल

नेत्रपाल