नवी मुंबई में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ads

नवी मुंबई में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - October 26, 2025 / 06:02 PM IST,
    Updated On - October 26, 2025 / 06:02 PM IST

ठाणे, 26 अक्टूबर (भाषा) नवी मुंबई में एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 54 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

तलोजा पुलिस थाने के अधिकारी ने आरोपी की पहचान पनवेल निवासी विलासराव पाटिल के रूप में की है।

अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी को शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी 23 अक्टूबर को लड़की को पार्किंग के एक अंधेरे कोने में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।’

भाषा तान्या नरेश

नरेश