नवी मुंबई में व्यक्ति से 1.19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी; तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नवी मुंबई में व्यक्ति से 1.19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी; तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

नवी मुंबई में व्यक्ति से 1.19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी; तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Modified Date: February 22, 2024 / 02:55 pm IST
Published Date: February 22, 2024 2:55 pm IST

ठाणे, 22 फरवरी (भाषा) नवी मुंबई में 51 वर्षीय व्यक्ति से 1.19 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को भारी मुनाफा दिलाने का वादा कर निवेश का लालच दिया और उससे धोखाधड़ी की।

साइबर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन ने कहा कि वाशी इलाके के निवासी पीड़ित को आरोपियों ने फर्जी पूंजीगत लाभ का विवरण और कर दस्तावेजों के माध्यम से धोखा किया और प्रसिद्ध कंपनी के शेयरों और इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ‘आईपीओ’ में निवेश करने का लालच दिया।

अधिकारी ने कहा पिछले साल दिसंबर से आरोपियों के निर्देशानुसार उसने बड़ी रकम का निवेश किया। लेकिन पीड़ित को वादे के मुताबिक मुनाफा नहीं मिला और जब उसने निवेश की गई राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे गोलमाल जवाब दिया।

पुलिस ने कहा कि बुधवार को दर्ज की गई उसकी शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी), 467, 468 (जालसाजी) और 34 (साझा मंशा) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

भाषा प्रीति मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में