एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, फड़णवीस ने परब से मुलाकात की

एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, फड़णवीस ने परब से मुलाकात की

एमएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल जारी, फड़णवीस ने परब से मुलाकात की
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: November 19, 2021 12:42 am IST

मुंबई, 18 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल बृहस्पतिवार को 22वें दिन भी जारी रही। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़णवीस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब से मुलाकात की।

बाद में फडणवीस ने ट्वीट कर कहा, ” हड़ताल इतने लंबे समय तक नहीं चलनी चाहिए थी। इन मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाया जाना चाहिए। हम इसमें मदद करेंगे।”

इस बीच, परब ने बृहस्पतिवार शाम परिवहन निगम मुख्यालय में एमएसआरटीसी अधिकारियों के साथ बैठक की।

एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे तक परिवहन निगम ने 144 बस का संचालन किया जिसके जरिए 3,500 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की।

कर्मचारी घाटे में चल रहे एमएसआरटीसी को राज्य सरकार में विलय की मांग कर रहे हैं जिससे उन्हें राज्य सरकार के कर्मचारी का दर्जा मिल जाएगा और बेहतर वेतन मिल सकेगा।

भाषा शफीक अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में