मुंबई : भारी बारिश के कारण मालगाड़ी रुकी, मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मुंबई : भारी बारिश के कारण मालगाड़ी रुकी, मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित

मुंबई : भारी बारिश के कारण मालगाड़ी रुकी, मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित
Modified Date: September 15, 2025 / 03:32 pm IST
Published Date: September 15, 2025 3:32 pm IST

मुंबई, 15 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मध्य रेलवे मार्ग पर एक मालगाड़ी के पटरी पर फंस जाने के कारण, पहले से ही देरी से चल रहीं लोकल ट्रेन सेवाएं और ज्यादा प्रभावित हो गईं। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले में भारी बारिश के कारण पहले से ही ट्रेन सेवाएं प्रभावित हैं।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि अपराह्न करीब 12.55 बजे पहिया फिसलने के कारण बादलपुर और अंबरनाथ रेलवे स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी रुक गई।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बारिश और पहिया फिसलने के कारण ट्रेन सीएसएमटी जाने वाले ट्रैक पर रुक गई है। एक सहायक इंजन भेजा गया है और उसे आगे बढ़ाया जा रहा है।’’

दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली लोकल ट्रेनों में यात्री फंस गए जिसके कारण रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई।

दादर, बायकुला, मस्जिद, कुर्ला, सायन और अन्य रेलवे स्टेशनों के पास निचले इलाकों में भारी बारिश के परिणामस्वरूप पटरियों पर और पानी जमा होने के कारण सुबह से ही स्थानीय ट्रेनें, विशेष रूप से मुख्य लाइन (सीएसएमटी से कसारा) पर देरी से चल रही थीं।

भाषा रवि कांत रवि कांत मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में