Nashik IT Office Case News / Image Source : X
नासिक : Nashik IT Case News देश की दिग्गज आईटी के नासिक स्थित बीपीओ यूनिट में यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के गंभीर आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है। इस मामले में पुलिस ने कंपनी की एचआर मैनेजर निदा खान को गिरफ्तार किया है, जो शुरुआत में फरार चल रही थी। निदा खान के साथ पुलिस ने कंपनी की ऑपरेशन मैनेजर अश्विनी चैनानी को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने महिला कर्मचारियों की शिकायतों को सुनने के बजाय उन्हें दबाने और अपराधियों का साथ देने का काम किया।
जांच में सामने आया है कि निदा खान कंपनी की POSH Act का हिस्सा थीं, जिनका मुख्य काम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। Nida Khan HR Manager Arrested, हालांकि, पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद खान ने कोई कार्रवाई नहीं की। निदा खान पर आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा, रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि नासिक के मुंबई नाका स्थित इस ब्रांच में हिंदू महिला कर्मचारियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण और शोषण किया जा रहा था।
यह मामला तब उजागर हुआ जब एक महिला ने अपने सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर रिश्ता बनाने का आरोप लगाया। इसके बाद कई और महिलाओं ने सामने आकर यौन उत्पीड़न, बॉडी शेमिंग, अश्लील टिप्पणियों और गोमांस खिलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक गुप्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें सात महिला पुलिस अधिकारी वेश बदलकर ऑफिस में दाखिल हुईं और एक आरोपी को रंगे हाथों दुर्व्यवहार करते हुए पकड़ा। अब तक इस मामले में 9 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 7 आरोपियों की पहचान हुई है, जिनमें से 6 न्यायिक हिरासत में हैं।
#WATCH | Nashik TCS alleged religious conversion and sexual harassment | Ashwini Chainani, Operations Manager of the company, was presented before the Court and has been remanded to 14-day judicial custody. pic.twitter.com/ZBgRRwZMRW
— ANI (@ANI) April 15, 2026