ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले, कोई मौत नहीं

Ads

ठाणे में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले, कोई मौत नहीं

  •  
  • Publish Date - April 13, 2022 / 11:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

ठाणे, 13 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,858 हो गई है।

एक आधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। ये नए मामले मंगलवार को सामने आए और संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई।

अधिकारी ने कहा कि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 11,883 है। ठाणे में कोविड-19 मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

वहीं, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,63,600 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 3,407 है।

भाषा फाल्गुनी शोभना

शोभना