Public Holiday News 2026: बुद्ध पूर्णिमा, जन्माष्टमी सहित इन त्योहारों में नहीं मिलेगी छुट्टी, रमजान और ईद-उल-फितर की छुट्टियों में भी कटौती / Image
मुंबई: Govt Employees Latest News Today सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए उन्हें बड़ा तोहफा दिया है। हालंकि न तो सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में इजाफा किया है और न ही सैलरी बढ़ाई है, लेकिन फिर भी सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है।
Govt Employees Latest News Today दरअसल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने कहा है कि सरकारी कर्मचारियों को ऑफिस आने के लिए अपने रेगुलर टाइम से आधा घंटा लेट आने की छूट मिलेगी। सरकार के इस फैसले के बाद सभी सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
आपको बता दें कि परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने विधानसभा सत्र में इसकी जानकारी दी है। सरनाईक ने बताया कि इस लचीले समय की व्यवस्था से कर्मचारी पीक आवर्स से बच सकेंगे, जिससे ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम होगा। हालांकि, कर्मचारियों को यह आधा घंटा कार्य दिवस के अंत में जोड़कर पूरा करना होगा।
आपको बता दें कि रोजाना सरकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रा करते हैं। जिसकी वजह से वो तय समय पर दफ्तर नहीं पहुंच पाते। इस नई नीति के तहत अब सरकारी कर्मचारियों को सुबह 10 बजे के बजाए आधा घंटा लेट यानी 10:30 बजे उपस्थिति दर्ज की जाएगी।