मुंबई, एक सितंबर (भाषा) रीमा दास की ‘‘नॉट ए हीरो’’, अनुपर्णा रॉय की ‘‘लवर्स इन द ब्लू लाइट’’, लियो थडियस की ‘‘द सोल व्हिस्परर’’ और विश्वेंद्र सिंह की ‘‘खोरिया’’ समेत छह भारतीय फिल्मों का चयन प्रतिष्ठित बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए हुआ है।
साहिल शाह की ‘‘बर्ड्स ऑन आइस’’ और संदीप कुमार पॉल की ‘‘अबाउट एन इंटिमेट मैटर’’ का भी चयन हुआ है।
ये फिल्म ‘ए विंडो ऑन एशियन सिनेमा’ श्रेणी में दिखाई जाएंगी। यह बुसान फिल्म महोत्सव का प्रमुख गैर-प्रतियोगी खंड है, जिसमें एशिया के फिल्मकारों की नयी और उल्लेखनीय फिल्म प्रदर्शित की जाती हैं।
बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव छह से 15 अक्टूबर तक दक्षिण कोरिया के बुसान स्थित बुसान सिनेमा सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
भाषा जोहेब रंजन
रंजन