शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी

Ads

शरद पवार को अस्पताल से मिली छुट्टी

  •  
  • Publish Date - April 23, 2026 / 05:19 PM IST,
    Updated On - April 23, 2026 / 05:19 PM IST

(फाइल फोटो के साथ)

मुंबई, 23 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार को बृहस्पतिवार को यहां एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शरद पवार (85) को 19 अप्रैल को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वरिष्ठ नेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी हालत ठीक है और चिंता की कोई बात नहीं है।

शरद पवार ने ट्वीट किया था कि वह विधानसभा उपचुनाव में मतदान के लिए बारामती नहीं जा पायेंगे, जहां से महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार उम्मीदवार हैं। सुनेत्रा पवार शरद पवार के भतीजे और दिवंगत राकांपा प्रमुख अजित पवार की पत्नी हैं।

यह उपचुनाव अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के कारण कराया जा रहा है।

शरद पवार ने अस्पताल के बिस्तर से ही सुनेत्रा पवार को वोट देने की अपील की थी।

भाषा राजकुमार मनीषा

मनीषा