ठाणे में कोविड-19 के छह नए मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं

Ads

ठाणे में कोविड-19 के छह नए मामले, संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं

  •  
  • Publish Date - March 20, 2022 / 09:05 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

ठाणे (महाराष्ट्र), 20 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,672 हो गई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों की शनिवार को पुष्टि हुई। जिले में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई जिससे मृतक संख्या 11,879 बनी हुई है। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,63,448 हो गई है जबकि मृतक संख्या 3,392 है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना